युवा संवाद – India@2047 (अमृत काल के पंच प्रण पर आधारित)

मृत काल के पंचप्रण पर आधारित युवा संवाद का कार्यक्रम शांति देवी इंटर कॉलेज, पहाड़ी चित्रकूट में 24 जुलाई 2023 में प्रातः 10:00 बजे दोपहर 01 के बीच हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन मंगल भूमि फाउंडेशन अंधाव और प्रयोजन नेहरू युवा केंद्र, चित्रकूट ने किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रतिभागियों का पंजीकरण कराया गया प्रतिभागियों के पंजीकरण कराने के उपरांत 5 विषय (अमृत काल के पंचप्रण) विषय में प्रतिभागियों से अलग-अलग विषय की अलग-अलग प्रतिभागियों से 3-3मिनट का वक्तव्य सुना गया। इस विषय पर विद्यार्थियों के बेहतर तीन भाषणों एवं वक्तव्य को चुना गया सभी विषयों के एक पैनल निर्णायक बनाया गया उस निर्णायक मंडल के माध्यम से उनका अंतिम तीन पर चयन किया गया।

जैसे विकसित भारत का निर्माण में मोहित गुप्ता को पहला अनिल कुमार दूसरा श्रद्धा त्रिपाठी को तीसरा स्थान मिला।
गुलामी की हर सोच में मुक्ति विषय में

  • प्रिया पाल को पहला आरती देवी दूसरा रोशनी तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • विरासत पर गर्व विषय में संजना देवी पहला रमन त्रिपाठी दूसरा निहारिका देवी तीसरा स्थान प्राप्त किया
  • एकता और एकजुटता विषय में अंबुज तिवारी पहला प्राची त्रिपाठी दूसरा नैतिक सिंह तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • नागरिक कर्तव्य विषय में खुशी मिश्रा पहला दीपक सिंह दूसरा आशीष कुमार तीसरा स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि के आने के उपरांत सर्वप्रथम कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित किया गया। प्रज्वलन में मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथि उपस्थित रहे।
दीप प्रज्वलन के उपरांत सरस्वती वंदना का आयोजन एवं स्वागत गीत का आयोजन किया गया।
मंच पर उपस्थित सभी अतिथि गणों का परिचय दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री चंद्रिका उपाध्याय जी पूर्व पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार रहे एवं अतिथि के रूप में शांति देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री सुनील पटेल जी, प्रधानाचार्य श्री शिवबरन त्रिपाठी जी, नेहरू युवा केंद्र, चित्रकूट, जिला युवा अधिकारी कु.जागृति पांडे जी, मंगल भूमि फाउंडेशन से कुं. अनीता जी रही। कार्यक्रम का संचालन मंगल भूम फाउंडेशन चेयरमैन रामबाबू तिवारी ने किया।

कार्यक्रम में अतिथियों का बैच एवं अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में अमृत काल के पंचप्रण आधारित पांच विषयों के प्रथम विजेताओं प्रतिभागियों से उनका वक्तव्य सुना गया।

मंचासीन मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा अमृत काल के पंचप्रण विषय से संबंधित उनके विचार सुने गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री चंद्रिका उपाध्याय जी ने विकसित भारत के निर्माण विषय में अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र क्या है? विकसित राष्ट्र के बारे में बताया विकास एक बहुआयामी शब्द है। विकास सामाजिक सांस्कृतिक आर्थिक पर्यावरण विषय को जोड़ते हुए अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि अब वर्तमान समय में भारत जहां एक ओर आबादी बढ़ रही हैं ऐसे में हमारा देश रोटी कपड़ा और मकान से आगे बढ़कर विकास से संबंधित चाहे शिक्षा, स्वास्थ, यातायात, ग्रामीण विकास से संबंधित विषय में आगे बढ़ रहा है। सड़कों का निर्माण बढ़ रहा है जिससे यातायात सुलभ हो रही है।अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ रही हैं उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान सर्वप्रथम भारत में ही कोविड-19 वैक्सीन टीका का निर्माण हुआ। भारत में 100 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त में टीका लगवाया गया यह एक अपने आप में अनोखा कार्य हैं।वर्तमान में भारत विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है।आज विकसित देश में भारत विश्व में चौथे पायदान पर आ गया है।जब से मोदी सरकार आई है तब से लगातार विकास की ओर कदम बढ़ रहे हैं। महिलाओं सशक्तिकरण हेतु बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत यहां की महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है, यहां की बेटियां पुरुषों से आगे बढ़ रही हैं, चाहे वह शिक्षा, रोजगार के क्षेत्र में आगें बढ़ रही है वह हर क्षेत्र में आज देश की बेटियां आगे हैं। बेटियां किसी से कम नहीं है।
वर्तमान काल में गांव का विकास हो रहा है। गांव- गांव डिजिटल इंडिया के तहत लोगों को जोड़ा जा रहा है। उज्जवला योजना से महिलाएं सशक्त हुई हैं। डीबीटी के माध्यम से जो सरकार की योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है। हमारा देश हमारा राष्ट्र विकसित हो रहा है। देश को विकसित राष्ट्र बनाने में भारत की युवाओं का अहम योगदान है। हमारा देश के युवा आत्मनिर्भर हो रहे है,स्किल इंडिया प्रोग्राम के तहत युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इसमें एमएसएमई बहुत सहयोग कर रहा है। ऐसे युवा संवाद आयोजन कराने हेतु मंगल भूमि फाउंडेशन की भी सराहना की उन्होंने कहा कि मंगलभूमि फाउंडेशन गांव के विकास हेतु युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अच्छा कार्य कर रही है। मैं उस संस्था को साधुवाद देता हूं।

नेहरू युवा केन्द्र, चित्रकूट, जिला युवा अधिकारी कुं. जागृति पाण्डेय ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए उन्होंने कहा की युवाओं को भारत के अमृत काल में विजन 2047 भारत कैसा हो? पंचप्रण से युवाओं को जोडा जा रहा हैं भारत युवाओं का देश है अगर युवा अपने नागरिक कर्तव्य एवं विकसित निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करता है तो निश्चित रूप से भारत विश्व में सशक्त एवं समृद्ध होगा अभी वर्तमान में भारत का पूरे विश्व में पहचान हैं. फिर से भारत सोने की चिड़िया बन रहा है.

धन्यवाद ज्ञापन

शांति देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री शिवबरन त्रिपाठी जी ने कहा कि ऐसे आयोजन क्लस्टर वाइज होने चाहिए निश्चित रूप से नेहरू युवा केंद्र युवाओं को एक मंच देता है युवा अपनी प्रतिभाओं को इस मंच के माध्यम से सामने रखते हैं एवं उनकी प्रतिभाएं हम सबके बीच प्रकट होती हैं।उन्होंने नेहरू युवा केंद्र एवं मंगल भवन फाउंडेशन का साधुवाद किया। धन्यवाद ज्ञापन के दौरान उन्होंने कहा कि जब कभी भी युवाओं से संबंधित कोई आयोजन प्रयोजन करना हो तो यह विद्यालय परिसर आपके लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चंद्रिका उपाध्याय जी का भी आभार प्रकट किया। साथ ही साथ युवा प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए उनको धन्यवाद प्रकट किया।
माननीय मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथि महोदय द्वारा पंच पर आधारित पंचप्रण शपथ दिलाई गई।
पंचप्रण आधारित पांच विषयों में पहला दूसरा तीसरा स्थान पाए हुए प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Media Coverage